Kaju katli recipe in hindi | काजू कतली कैसे बनाये | काजू की बर्फी

Kaju katli recipe in hindi | काजू कतली कैसे बनाये | काजू की बर्फी

 

जानिए कैसे बनाये काजू कतली या काजू की बर्फी | 





काजू कतली ऐसी मिठाई जो हर किसी की पहली पसंद है, त्यौहारों में काजू कतली दुगनी से भी ज्यादा महँगी मिलती है  साथ  ही मिलावट भी होती है |  मैं आपको घर में बिलकुल आसानी से बजार से ज्यादा स्वादिस्ट और हेअल्थी काजू कतली बनाना बताउंगी एकदम माखन जैसी सॉफ्ट मुलायम जिसे एक बार खा ले तो स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे | 







नमस्ते दोस्तो, मैं रजनी तिवारी |  इंडियन फ़ूड रजनी वेबसाइट पर आपका स्वागत है | 
आज हम सिर्फ 2 चीज़ो से असली काजू कतली मिठाई बना कर तैयार करेंगे इसे काजू की बर्फी भी कहा जाता है इसके स्वाद के वजह से बाजार में इसकी अलग ही पहचान है जब इसे घर पर बनाना हो इतना आसान तो देर किस बात की तो चलते है किचन में | 


तैयारी का समय:      5 MINUTES
 पकाने का समय:15 MINUTES
 कुल समय:20 MINUTES
 कितने लोगों के लिए:  4 
 AUTHOR:           Indian Food Rajni 
 कोर्स:मिठाई
 पाक शैली:भारतीय  


सामग्री :-
 
  • 🥄 2 कप काजू
  • 🥄 1 कप चीनी
  • 🥄 ½ कप पानी
  • 🥄 1 टी स्पून घी
  • 🥄 चांदी का अर्क 
     

बनाने की विधि :-


  • काजू कतली बनाने के लिए, आप टुकड़े वाले काजू ले सकते है जो सस्ते होते है |


  • मिक्सी में 2 कप काजू लें और बारीक पाउडर में ब्लेंड करें। ध्यान रहें पल्स करके ब्लेंड करना है, वरना काजू तेल छोड़ देगा और एक पेस्ट में बदल जाएगा।



3. काजू के पाउडर को छलनी से छान ले ताकि बड़े टुकड़े अलग हो जाये | छानकर  एक तरफ रख दीजिए




4 . एक कड़ाही में 1 कप चीनी और ½ कप पानी लें डालें | 





4 . अच्छी तरह से मिलाये और 5 मिनट के लिए या थोड़ा गाढ़ा होने तक उबालें।



5. जब चासनी गाढ़ी हो जाये तो चूल्हे से कड़ाही उतार कर काजू पाउडर को डालें, ताकि मिश्रण में गठे न पड़े | 




6. पाउडर को डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। जब तक मिश्रण अच्छी तरह से स्मूथ पेस्ट बन जाए तब तक लगातार हिलाएं | 




7. अब 1 टीस्पून घी डालें और मिलाये जिससे मिश्रण में चमक आएगी मिश्रण स्मूथ पेस्ट न बन जाए और पैन को थोड़ा छोड़ने लगे तब तक पकाइए। ओवरकुक न करें, क्योंकि बर्फी शख्त हो जाएगी।




8.  बटर पेपर को घी लगाइए और मिश्रण डालें, आप थाली में भी घी लगा कर बर्फी सेट कर सकते हैं | 




9 , अब मिश्रण डाल कर इसे बेलन के सहायता से स्मूथ बेले  




10 . 1 cm  थिकनेस में  शीट तैयार कर लें | 





11. अब सिल्वर अर्क लगाएं जिससे काजू की बर्फी मार्केट स्टाइल लगेगी अर्क लगाना ऑप्शनल  है।




12. अर्क  लगाकर इसे 30 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दे | 




13 . अब बर्फी को डायमंड शेप में कट कर लें | 




14. हमारी स्वादिस्ट काजू कतली बन कर तैयार हैं | आप इसे एयरटाइट डब्बे में भर के फ्रिज में रख कर एन्जॉय करें | 




15 . तो आप भी बनाइये खाइये और अपना एक्सपीरियंस indian food rajni के साथ शेयर करें | 





सुझाव ;-


काजू को रुक-रुक कर पिसे वरना ये तेल छोड़ देगा, आप इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर सकते हैं  जिससे आपको प्रॉब्लम नहीं होगी 

चासनी को ज्यादा गाढ़ा न करें वरना बर्फी हार्ड हो जायेगा | 


ध्यानवाद !